एलएनसीटी कॉलेज में 'AHEAD.Ai' प्लेटफॉर्म का भव्य शुभारंभ
भोपाल। एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस और एलएनसीटी यूनिवर्सिटी द्वारा आज एक भव्य कार्यक्रम में 'AHEAD.AI' प्लेटफॉर्म का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। AHEAD' (Aheadd.ai) को प्रत्येक भारतीय के लिए एक 'करियर कंपैनियन' के रूप में पेश किया गया है। यह एक क्रांतिकारी प्लेटफॉर्म है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शक्ति का उपयोग करके छात्रों और पेशेवरों को उनके करियर संबंधी निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
उद्देश्य: करियर की यात्रा को सशक्त और रूपांतरित करना।
तकनीक: करियर चयन की प्रक्रिया को AI के माध्यम से आधुनिक बनाना।
सहयोग: 'AHEAD.AI' के साथ विशेष सहयोग में किया गया।
आज की आधुनिक Ai शिक्षा प्रणाली भविष्य की दिशा में छात्रोंके लिए यह एक अनोखी सुविधा है जिस से हर भारतीय को अपना मन चाहा करिअर मिलना सुनिश्चित हो पायेगा ऐसा इसके निर्माता, आशीष श्रीवास्तव ने आशा व्यक्त की इनोवेशन में सफल पृष्ठभूमि रखने वाले आशीष एवं शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी डॉ अनुपम चौकसे एल एन सी टी समूह के सेक्रेटरी द्वारा आज एम ओ यु किया गया तथा छात्रों को सफल उपयोग एवं अभ्यास के लिए उद्बोधन देकर प्रेरित किया डॉ मुकेश नरूला डायरेक्टर आईटी, के मार्ग दर्शन में हजार से अधिक छात्रों ने इस ऍप का डेमोंस्ट्रेशन सीखा यह एल एन सी टी समूह के छात्रों के लिए भविष्य को निर्धारित करने का उत्तम अवसर रहेगा |इस ऍप के जरिए स्टूडेंट्स अपने करियर को बनाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, अपने स्किल्स को बढ़ाने के लिए जरूरी स्किल्स सीख सकेंगे, इंटर्नशिप और जॉब उपलब्धता अपने प्रोफाइल के अनुसार ऍप पर प्राप्त कर उस पर रियल टाइम्स आवेदन कर सकेंगे | यह उनके सुनहरे भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी प्लेटफॉर्म की तरह उपयोग किया जा सकेगा |

तेजस्वी यादव बोले- भाजपा और RSS संविधान बदलना चाहती हैं
वंदे मातरम् विवाद: मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा, बढ़ा राजनीतिक तनाव