भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में Madhya Pradesh Council of Science and Technology (एमपीसीएसटी) द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की गई। इस अवसर पर LNCT यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी और Rabindranath Tagore University के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर Dr. A. K. Singhai तथा Dr. Durga Pandey ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों और शोधार्थियों को संयुक्त शोध परियोजनाओं, शैक्षणिक कार्यक्रमों और ज्ञान के आदान-प्रदान का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इनमें Dr. N. K. Jain (सेवानिवृत्त प्रोफेसर, Dr. Harisingh Gour Vishwavidyalaya, सागर), Dr. Keerti Jain (एसोसिएट प्रोफेसर, National Institute of Pharmaceutical Education and Research, Raebareli) तथा Dr. Mahendra Joshi (सीईओ, Cerebral Lab Pvt. Ltd.) प्रमुख रूप से शामिल रहे। अतिथियों और फैकल्टी सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह साझेदारी फार्मेसी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। इस सहयोग के माध्यम से दोनों संस्थान भविष्य में विभिन्न संयुक्त शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।