सुल्तानपुरी थाने में कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते तीन दबोचे
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार रात दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस थाना इलाके में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी पर 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है। छापे के बाद दो अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की मामले में संलिप्तता की गहन जांच की जा रही है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत यह कार्रवाई की है। यह छापा रिश्वतखोरी के आरोपों की पुष्टि के बाद मारा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा