सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
CG News: बिलासपुर में वाहन चोरी के मामलों पर अब तेजी से लगाम लग रही है, और इसकी बड़ी वजह है सशक्त ऐप। पहले जहां चोरी की गाड़ियों का रिकॉर्ड खंगालना और दूसरे जिलों से मिलान करना लंबी प्रक्रिया हुआ करती थी, वहीं अब डिजिटल तकनीक ने पुलिस की कार्यशैली बदल दी है।
बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग की पहल पर शुरू किए गए सशक्त ऐप ने मात्र 10 दिनों में बिलासपुर पुलिस को 29 चोरी के वाहन बरामद करने में मदद की है। शनिवार को ही आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां जब्त की गईं। पूरे रेंज में यह आंकड़ा 50 के करीब पहुंच चुका है। रायगढ़ में 9, मुंगेली में 7 और सारंगढ़ में 4 वाहन बरामद किए गए हैं।
आमजन भी बने पुलिस के साझेदार
सशक्त ऐप को आम नागरिक भी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वाहन नंबर दर्ज करते ही पता चल जाता है कि वाहन चोरी का है, संदिग्ध है या लावारिस। पब्लिक मॉड्यूल के जरिए लोग तुरंत पुलिस को सूचना दे सकते हैं। इससे कार्रवाई तेज और सटीक हो गई है।
डिजिटल डाटाबेस से आसान जांच
इस ऐप में चोरी और लावारिस वाहनों का विस्तृत डिजिटल डाटाबेस तैयार किया गया है। पहले जहां जांच में हफ्तों लगते थे, अब मौके पर ही सत्यापन संभव है। अधिकारियों का मानना है कि सशक्त ऐप वाहन चोरी के मामलों में गेमचेंजर साबित हो रहा है।

प्रतिशोध की आग: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच समुद्री व्यापारिक जहाजों पर हमले तेज
मामूली झगड़ा बना मौत का कारण, बेटे ने पिता को पीटा
“लाहौर में कंपनी खोल लो”—धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से Lenskart पर बवाल तेज
आपत्तिजनक आचरण पर सख्त संदेश, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय